मेरठः पीएम मोदी के खिलाफ डाला था अभद्र पोस्ट,देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

0 13

मेरठ — यूपी के मेरठ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र पोस्ट करने वाला युवक इंचौली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर देशद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

Related News
1 of 1,457

एसओ इंचौली वरुण शर्मा ने बताया कि इंचौली निवासी फहाम अजीज सिद्दीकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री के बारे में अभद्र पोस्ट डाल दी। युवक ने इस पोस्ट को वायरल करने की भी कोशिश की। वहीं गुरुवार को इंचौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ देशद्रोह और धारा 4159, धारा 124 क और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फहाम अजीज पर पहले भी आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, धारा 302, धारा 354 समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। उससे एक तमंचा और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद उसके फेसबुक अकाउंट से पोस्ट डिलीट कर दी गई।

Comments
Loading...