आम तोड़ने गए मासूम के सिर में मारी गोली

0 18

न्यूज डेस्क — बिहार के खगड़िया में आम तोड़ने गए एक 12 वर्षीय बच्चे की सिर में गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।वही इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Related News
1 of 810

मिली जानकारी मुताबिक खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ गांव के विभूति यादव का पुत्र सत्यम कुमार गांव के बगल के बगीचे में आम तोड़ने के लिए चला गया, जहां पहले से मौजूद रमा यादव ने बच्चे की सिर में गोली मार दी, जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है।

वहीं गोली की आवाज सुन स्थानीय लोगों ने आरोपी रमा यादव को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हथियार लहराते हुए फरार हो गया। उधर सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे गोगरी थाना के दारोगा जगन्नाथ सिंह ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है।

Comments
Loading...