शादी का झांसा देकर युवती से बनाता रहा शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती होने पर भागा विदेश

0 17

फतेहपुर- जिले के खागा थाना क्षेत्र के मझटेनी गाँव के रहने वाले एक युवक ने पड़ोस की लड़की को शादी का झांसा देकर उसके शारीरिक संबंध बनाता रहा, और लड़की के गर्भवती होने पर, नौकरी का बहाना कर बाहर चला गया  इसी बीच पीड़िता ने बच्चे को जन्म दे दिया।

Related News
1 of 810

बिन ब्याही मां बनने पर लड़की के परिजन न्याय पाने के लिए थाने में लड़के के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी व उसके परिजनो ने पीड़िता पर मुकदमा वापसी का दबाव बनाया, और अब ना मानने पर पीड़िता लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

वहीँ आज पीड़िता ने पिता के साथ एसपील ऑफिस पंहुचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की माने तो जमील उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम करता रहा और जब उसने शादी की बाद की तो नौकरी का बहाना बना कर दिल्ली चला गया।

जब उसने इस मामले की जानकारी अपने घरवालों को दी तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया और अब लड़के व उसके परिजन द्वारा मुकदमा वापसी का दबाव बनाया जा रहा है और मुकदमा वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एडिशनल एसपी की माने तो इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है  तफ्तीश में मालूम चला है कि आरोपी लड़का विदेश चला गया है इसलिए अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पायी है वही लड़के को विदेश से वापस लाने की कार्रवाई की जा रही है। 

Comments
Loading...