लखनऊः होटल में बंधक बनाकर वकील ने दो दिन तक किया युवती का रेप

0 34

लखनऊ — राजधानी लखनऊ को एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है.

यहां थाना पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी में एक वकील पर युवती ने कार से अपहरण के बाद होटल में बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया है. आरोपी पिपरौली का रहने वाला है. 

Related News
1 of 810

फिलहाल पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने रेप और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. 

पीड़िता के बताया कि वह लंबे समय से सपरिवार साउथ सिटी में आरोपी सुरेंद्र सिंह यादव के घर में किराए पर रहती थी. मां आलमबाग में होटल और पिता कैंटीन चलाते हैं. पीड़िता के पिता के अनुसार दोनों के काम पर जाने के बाद बेटी को अकेला पाकर आरोपी 2015 से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. काफी समय तक छेड़छाड़ के बाद वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा. आरोपी किसी से कुछ कहने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता था.

मां ने बताया कि एक महीने पहले बेटी को अकेला पाकर आरोपी कमरे में घुसकर छेड़छाड़ कर रहा था. इसी दौरान पहुंची मां ने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत की बात कही. इस पर आरोपी उन्हें धमकी देते हुए वहां से चला गया. परेशान होकर परिवार ने उसी क्षेत्र में दूसरा मकान किराए पर ले लिया. इसके बावजूद सुरेंद्र ने उनका पीछा नहीं छोड़ा था.

पीड़िता के मुताबिक वह 12 जुलाई को दोपहर कुछ सामान लेने घर से बाहर गई थी. इसी दौरान एक और शख्स के साथ कार से आए आरोपी ने उसे रोक लिया. सुरेंद्र ने उन्हें धमकाते हुए जबरन कार में बैठा लिया और भागकर शादी करने को कहते हुए एक होटल में ले गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने होटल में बंधक बनाकर दो दिन तक उसका रेप किया. 

Comments
Loading...