एटा में बंदूक की नोक पर सर्राफा व्यापारी से सरेबाजार लूटे लाखों

0 18

एटा– शहर कोतवाली के घंटाघर के समीप सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूट कर फरार हो गये। शहर के व्यस्त इलाके में दिन दहाड़े हुयी लूट की वारदात इलाके के लोग दहशत में है।

Related News
1 of 809

मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की नाकेबंदी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली के घंटाघर स्थित जैन गली के समीप निधौलीकलॉं के सर्राफा व्यावसायी राजा गुप्ता का कारीगर करीब 35 ग्राम सोने और थैले में चांदी के जेवरात लेकर उनकी सफाई कराने के लिए जैन गली के समीप पहुंचा ही था कि बाईक सवार दो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर जेवर लूटकर फरार हो गये जबकि चांदी से भरे जेवरता को बदमाशों ने नहीं छीना।

इस दौरान उनका तीसरा साथी जो व्यापारी की फोन पर अपने साथियों को लगातार लोकेशन दे रहा था वो भी उनके साथ फरार हो गया। घटना के बाद शहर के बीचो बीच हुयी लूट से हड़कंप मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की सुरागकशी के लिए चैकिंग के साथ ही नाकेबंदी भी की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना के जल्द खुलासे की बात कह रही है।

Comments
Loading...