सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े लाखों की लूट, व्यापारियों में आक्रोश

0 19

मेरठ — यूपी के मेरठ में बदमाशों को पुलिस का डर बिल्कुल भी नहीं रहा है, बदमाश लगातार पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं । ताजा मामला मेरठ के सर्राफा बाजार का है ,जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने ज्वैलरी कारीगर से ₹ 90 हजार की नकदी कुछ सोना और दो जोड़ी कंगन लूट कर फरार हो गए ।

Related News
1 of 810

दरअसल  मामला सर्राफा बाजार के होली मोहल्ले का है ,जहां पांच बदमाश ने सर्राफा व्यापारी से 90 हजार की नगदी ,सोना ,2 जोड़ी कंगन आदि लूट कर फरार हो गए ।  लूट के बाद सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश का माहौल बन गया । सूचना मिलते ही एसपी सिटी सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची ,पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है । पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है । 

(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...