कुंभ 2019 की होगी ब्रांडिंग,अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा कुंभ का प्रतीक चिन्ह

0 150

इलाहाबाद– कुंभ 2019 की ब्रांडिंग करने के लिए जहाँ सभी कार्यालयों में कुम्भ के लोगो को प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया गया है ; वहीँ अब कुंभ का प्रतीक चिन्ह सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जायेगा। 

Related News
1 of 103

एक बड़ी पहल करते हुए जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने कुंभ के प्रतीक चिन्ह को सिनेमाघरों में कुछ क्षण प्रदर्शित करने के लिए सिनेमा मालिकों एवं उनके संगठनों से अनुरोध किया था। जिस पर सिनेमा मालिकों और संगठनों ने सहर्ष सहमति जता दी। जिसके बाद से अब सिनेमाघरों में शो शुरू होने से पहले कुम्भ का लोगो अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जायेगा। 

 

Comments
Loading...