लड़कियों के गेटअप में डांस करने का था युवक को शौक, किन्नरों ने काटा गुप्तांग

0 31

न्यूज डेस्क —  हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में अपने स्वार्थ के लिए 24 साल के एक युवक की जिंदगी बर्बाद करने वाला घिनोना कृत्य सामने आया है। दरअसल, कुछ किन्नरों ने मिलकर युवक का गुप्तांग काट दिया है।

Related News
1 of 810

बता दें कि युवक की पहचान कुलदीप के रूप में हुई है, जो एक अच्छा डांसर है। इसलिए युवक को स्थाई रूप से अपने साथ रखने के किए उसे अपने जैसा किन्नर बना दिया।

कुलदीप का यही शौक उसके पुरुषत्व पर भारी पड़ गया और आज उसकी जान पर बन आई है। कुलदीप को न तो इलाज मिल रहा है और ना ही उसके गुनहगारों को सजा मिल पा रही है। कुलदीप एक गरीब परिवार से है, जिस कारण उसका इलाज नहीं हो रहा है।

वहीं पुलिस के ढुलमुल रवैया की वजह से इस घिनौने कृत्य पर एफआईआर तक दर्ज नहीं हो पाई है। कुलदीप का दोष सिर्फ इतना था कि वह महिला के गेटअप में अपने डांस का शौक पूरा करने के लिए कुछ ऐसे लोगों के साथ जाता था, जो पुरुष होते हुए किन्नर बनकर काम करते थे।

Comments
Loading...