लखनऊः प्रेमिका की हत्या कर घर में दफनाया शव, 6 महीने बाद ऐसे खुला राज…

0 10

लखनऊ–राजधानी लखनऊ में दल दहला देने वाला हत्याकांड उजागर हुआ है।  6 महीने पहले लापता महिला का शव उसके प्रेमी के आंगन में गड़ा मिला। हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related News
1 of 810

एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सआदतगंज निवासी रामजानकी के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। 8 साल के बेटे व 5 साल की बेटी को अकेली पाल रही थी। करीब एक साल पहले जितेंद्र से उसका प्रेम संबंध हो गया था। 27 अक्टूबर की रात रामजानकी उसके घर पहुंचीं तो वह शराब के नशे में धुत था। वहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और विजेंद्र ने ईंट से रामजानकी पर हमला कर दिया। सिर पर ईंट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद विजेंद्र ने कमरे में बिखरा खून साफ किया और घर के पीछे स्थित खाली जगह पर गड्ढा खोदकर उसे गाड़ दिया। पुलिस ने विजेंद्र के घर जाकर उक्त जगह पर खोदाई की जहां रामजानकी का कंकाल मिल गया। 

गौरतलब है कि रामजानकी (32) बीते साल 27 अक्टूबर की रात अचानक घर से लापता हो गई थी। उसकी मां ने दूसरे दिन सआदतगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इंस्पेक्टर महेश पाल ने बताया कि महिला के फोन का सीडीआर निकाला गया तो गायब होने वाली रात आखिरी कॉल जितेंद्र की मिली। पुलिस घर पहुंची तो पता चला कि कई महीने से घर छोड़कर भागा हुआ था। बुधवार को वह घर आया तो पुलिस ने पकड़ लिया।

Comments
Loading...