कलयुगी भाई ने अपनी सगी बहन के साथ किया रेप

0 63

बलिया: यूपी के बलिया में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Related News
1 of 810

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि रमन मिश्र नामक व्यक्ति को अपनी बहन के साथ बलात्कार करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया। रमन पर उसकी बहन ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है कि वह किशोरावस्था से ही उसका शारीरिक शोषण तथा बलात्कार कर रहा था।वहीं पुलिस ने आरोपी रमन को स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसमें उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

 

 

Comments
Loading...