गुंडों के आतंक से खौफजदा बस मलिक ने बंद किया संचालन

0 19

बलिया — मऊ जनपद के बस संचालकों द्वारा अवैध रूप से बलिया में बस चालाने और दबंगई से बलिया जनपद का एक बस संचालक इतना डर  गया है कि उसकी दो बस पिछले 20 दिनों से खड़ी है ।वहीं जिला प्रशाशन से शिकायत करने के बावजूद अबतक अवैध बसों पर कोई कार्यवाई नहीं की गई है। 

Related News
1 of 1,457

योगी सरकार में गुंडों बदमाशों और अवैध काम करने वालों की खैर  नहीं ये आपने कई बार सूना होगा पर बलिया जनपद में एक बस संचालक ऐसा है जो दबंगों की दबंगई से अपनी बसों को घर के बाहर खड़ा करने को मजबूर हो गया है। ये है बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत बरवां गावं का विनोद सिंह । विनोद सिंह की दो बस है जिनमे से एक बस मौ से भीम पूरा और दूसरी बस भीमपुरा से नगरा रुट पर चलती थी।विनोद सिंह का आरोप है की मऊ जनपद में मुख्तार गैंग से जुड़े लोग अवैध तरीके से बलिया जनपद में भी बसों का संचालन कर रहे है जबकि इस रुट पर उन्हें चलने का परमिट भी नहीं है।

विनोद का कहना है की जब भी उसकी बसें बलिया से मऊ  जाती है, मुख्तार गैंग से जुड़े बस संचालक उसके स्टाफ के साथ मारपीट करते है। विनोद के मुताबिक़ इस बात की शिकायत उसने बलिया एआरटीओ से कई बार की पर अधिकारी कोई कार्यवाई नहीं करते और नाही उसकी बस चलाने के लिए सुरक्षा ही देते है। मऊ  जनपद की बसों के बलिया जनपद में  अवैध संचालन को लेकर बलिया की एसपी श्रीपर्णा गांगुली का  कहना है की जल्द ही अवैध बसों के संचालन पर कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, बलिया)

Comments
Loading...