अधेड़ ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

0 18

हाथरस–उत्तर प्रदेश में अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन महिलाओं से रेप की घटनाओं के साथ अब बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म की खबरें अब आम होती जा रहीं हैं। 

Related News
1 of 810

यूपी के हाथरस जिले में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है । मामला थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ रोड स्थित एक गाँव का है जहा गाँव के ही रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति शौच को गई नाबलिग बच्ची को गोदी में उठा कर ले गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुये दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची किसी तरह बच कर भाग आई और अपने साथ हुई घटना अपने परिजनों को बताई।

बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुँच गये और आरोपी व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिख बच्ची का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वही आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस ) 

Comments
Loading...