दरिंदे पिता ने मासूम बेटी से रेप के बाद की हत्या,फिर शव के साथ किया ये काम

0 32

सीतापुर — उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक कलयुगी पिता अपनी मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी.वहीं अपना गुनाह छिपाने के लिए दरिंदे पिता ने मासूम बच्ची के शव को शौचालय के टैंक में फेंक दिया.हाद तो तब हो गई जब वो खुद अपनी बच्ची की गुमशुदगी लिखाने के लिए थाने पहुंच गया. जब पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए.

इसके बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो घटनाक्रम से पर्दा उठता चला गया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शौचालय के टैंक से बच्ची का शव बरामद किया. इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) एलआर कुमार भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

Related News
1 of 817

बता दें कि मामला रेउसा थाना क्षेत्र के कामतापुरवा का है.पुलिस के मुताबिक किसान रामकृपाल चौहान ने एक फरवरी को अपनी आठ साल की बेटी मिनीता के गायब होने की थाने में तहरीर दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो घटनाक्रम की कड़ियां एक के बाद एक जुड़ती गईं. पुलिस ने रामकृपाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया.

उसने बताया कि अपनी बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को शौचालय के टैंक में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या पॉक्सो एक्ट के साथ रेप, हत्या और शव को छुपाने जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Comments
Loading...