बेहोशी का इंजेक्शन लगा दलित युवती से गैंगरेप, पुलिस ने ये कहकर झाड़ लिया पल्ला

0 47

एटा–उत्तर प्रदेश में दलित महिलाओं के साथ रेप और गैंगरेप की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला जनपद एटा में सामने आया है, जहा बेहोश कर 4 आरोपियों ने तमंचे की नोंक पर दलित युवती से बारी-बारी से गैंगरेप किया।

पूरा मामला थाना राजा का रामपुर का है जहाँ दलित युवती को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर तमंचे की नॉक पर चार आरोपियों ने 6 माह से बारी-बारी से गैंगरेप करने का आरोप लगाया है और गैंग रेप के बाद आरोपी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से पीड़ित को पहरैया मोड़ पर फेंक कर फरार हो गए। वही पीड़िता ने बताया कि वो एक दलित महिला है और वो आंगनबाड़ी में कार्यकत्री के पद पर नौकरी करती है। उसकी साथी महिला नाहिदा कौशर ने बहाना करके अपने भाई के पास अलीगंज घर लिवा ले गई।

Related News
1 of 810

वहा पहले से इंतजार कर रहे चारो अरोपियों हाशिम,अनिल,बिजराम ने उसे पकड़कर नशे के इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और उसके ऊपर तमंचा रखकर जबरन बारी-बारी से उसके साथ गैंग रेप किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए वायरल करने की धमकी दे रहे है। पीड़ित दलित महिला के पेट मे आरोपियों का 5 माह का गर्भ है, पीड़िता के पेट मे वो गर्भ आज भी पल रहा है। उसको लेकर वो पीड़िता 6 माह से थाना राजा का रामपुर और एसएसपी कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रही है। 

वही ये दबंग अरोपी हाशिम खान को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है जो कि नेतागीरी में ऊंचा रशूख के चलते थाना पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रही है। वही ये चारों आरोपी पीड़ित महिला व परिजनों को अभी भी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। जब इस पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी एएसपी क्राइम से बात करने की कोशिश की गई तो पुलिस अधिकारी पुराना मामला बताकर पल्ला झाड़ते नजर आए।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...