लखनऊ: पूर्व सपा मंत्री अहमद हसन के निजी आवास में लगी भीषण आग

0 17

लखनऊ– राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे अहमद हसन के निजी आवास में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

Related News
1 of 1,457

सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक काफी सामान धू-धू कर जल गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Comments
Loading...