असलहों के दम पर दबंगों ने दिनदहाड़े चौराहे पर की मारपीट, विडियो वायरल

0 14

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले दबंगो द्वारा असलहों के बल पर एक युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही जिले के कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। 

Related News
1 of 809

मामला एसपी रेजिडेंस व कचहरी चौकी के चंद दूर खुलेआम बीचो बीच चौराहे में एक युवक को मारते रहे लेकिन पुलिस का कोई एक भी मुलाजिम घटनास्थल पर नहीं दिखाई दिया।जैसे ही सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही पुलिस हरकत में आ गयी और मारपीट करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है। वहीं इस मामले मर एसपी राहुल राज ने बताया कि एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में मारपीट करने वाले युवकों की खोजबीन की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर ) 

Comments
Loading...