जमीनी रंजिश में दबंगों ने चारपाई में बांध महिला को निवस्त्र कर पीटा

0 31

फतेहपुर– उत्तर प्रदेश में इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की अपराधी घरो में घुसकर महिलाओ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे है। ताज़ा मामला फतेहपुर जनपद का है जहाँ दबंगो ने घर में घुसकर एक 55 वर्षीय महिला को निवस्त्र कर चारपाई से बांधकर पीट दिया।

Related News
1 of 810

फतेहपुर जिले के डिस्ट्रिक हॉस्पिटल में इस समय भर्ती 55 वर्षीय महिला को दबंगो ने निवस्त्र कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। यह मामला मलवा थाना क्षेत्र के छतुआपुर गाँव का है जहाँ घायल पीड़ित महिला के बेटे की माने तो पड़ोस के रहने वाले रामऔतार से जमीनी रंजिस चल रही थी। चरही तोड़ दिए जाने के बाद माँ के द्वारा पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद बौखलाए दबंगो ने बीती रात्रि घर में घुसकर माँ को चारपाई में बांधकर निवस्त्र कर पिटाई कर दिया। वहीँ परिजनों ने आनन फानन घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ महिला का इलाज चल रहा हैं |

वहीँ पीड़ित महिला की माने तो दबंगो ने चारपाई में बांधकर उनके साथ गलत काम कर मारा पीटा है। वहीँ पुलिस की माने तो पीड़िता हॉस्पिटल में भर्ती है जिसका मेडिकल कराया गया है लेकिन कुछ नहीं निकला है। फिर भी महिला के परिजनों की तहरीर पर जाँच कराइ जा रहीं है। 

( रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )

Comments
Loading...