अंबेडकरनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद,दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम

अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार 1 लाख 17 हजार लूटकर हुए फरार

0 38

अंबेडकरनगर — जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है दिनदहाड़े लूट जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.वहीं पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरीके से फेल साबित हो रही है. ताजा मामला आज शाम के समय का है जहां अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुुर नई बाजार में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.

Related News
1 of 835

वहीं युवक से 1 लाख 17 हजार लूटकर बदमाश फरार होने में कामयाब रहे.हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया.जहां पर युवक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि घायल युवक मरेला बाजार के पास बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है.शाम को सेवा केंद्र बंद कर युवक अपने घर जा रहा था तभी अचानक पीछे से आए बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और युवक के पास से रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए.पूरे मामले की जांच में अकबरपुर कोतवाली पुलिस जुट गई है.

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अंबेडकरनगर)

Comments
Loading...