अलीगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

0 17

अलीगढ़– जिले के महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी नगर की रहने वाली विवाहिता की लाश फंदे से लटकती मिली। मृतक महिला के मायके पक्ष वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Related News
1 of 810

वहीं ससुरालियों का कहना है कि बहू ने आत्म हत्या की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ससुरालियों पर कार्रवाई की बात कह रही है। सासनी गेट निवासी 25 वर्षीय पुष्पा की शादी जितेंद्र के साथ तीन साल पहले हुई थी। जिनका एक डेढ़ साल का बेटा है। सुसरालियों की माने तो पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिससे क्षुब्ध होकर बहू ने ऐसा कदम उठाया।

आगे बताया कि बहू ने आत्महत्या करने से पहले अपने बेटे की भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। जिसमे वो असफल रही। उधर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साबित हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments
Loading...