तस्करी के लिए जा रही,50 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई

0 211

एटा — जिले के थाना पिलुआ पुलिस ने नगरीया मोड़ के समीप अवैध रूप से खपने जा रही हरियाणा  की  630 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई. जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आकी जा रही  है.इसके अलवा एक शराब तस्कर को भी गिरफ्ताए किया गया है.

Related News
1 of 810

बता दें कि एटा पुलिस को आज उस समय बड़ी सलफलता हाथ लगी जब पिलुआ थाना पुलिस के एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली इस दौरान ट्रक से हरियाणा मार्का की 630 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है.यह शराब तस्करी के लिए पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी.वहीं पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस तस्करी से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है.हलांकि अभी किसे बडे नाम का खुलासा नहीं हुआ है.

बता दें कि यह अवैध शराब ट्रक में बने तहखाने में रख कर तस्करी के लिए जा रही थी.वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार चौरिसिया ने पिलुआ थाने की पुलिस टीम की प्रशांसा करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मनित किया  है. जबकि पकडे गई तस्कर से पूछताछ की जा रही है.

रिपोेर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा

Comments
Loading...