दहेज के लिए शिक्षामित्र पति व परिजनों ने पीट-पीटकर विवाहिता को उतारा मौत के घाट

0 13

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के चित्रांशनगर इलाके में आज बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बता दें कि तारापुर असवार गांव की रहने वाली मृतक की शादी करीब 2 साल पहले चित्रांशनगर के रहने वाले एक शिक्षामित्र के साथ हुई थी।

Related News
1 of 810

मृतक लड़की के परिजनों की माने तो शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे हमेशा परेशान किया करते थे। दहेज की मांग को लेकर मारपीट भी करते थे और कल उनकी बेटी की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजनों ने बेटी को पीट-पीटकर मरणासन्न करने के बाद उसे सदर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और ससुराल वाले शव छोड़कर मौके से भाग निकले। मृतक के परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और परिजन जमकर हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। वहीं पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...