रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखो की डकैती, घर के पास से एक जिंदा बम बरामद

0 12

प्रतापगढ़– अपराधगढ़ बन चुके प्रतापगढ़ में बेखौफ अपराधियों पर एक तरफ यूपी पुलिस नकेल कसने में नाकामयाब होती दिख रही है और दूसरी तरफ अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। 

Related News
1 of 810

जिले में बेख़ौफ़ डकैतो ने एक रिटायर्ड शिक्षक के घर धावा बोल दिया और जमकर लुटपात की। इस दौरान कई राउंड फायरिंग के साथ बमबाजी भी हुयी। दरअसल पूरा मामला सांगीपुर कोतवाली के गोड़वा गांव का है ; जहाँ बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर जमकर तांडव किया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर शिक्षक की पत्नी को बंधक बना लिया और उसके बाद लाखो की डकैती की। शोर मचाने पर शातिर अपराधियों ने आधा दर्जन राउंड फायरिंग की और बमबाजी करते हुए फरार हो गए । घर के पास से एक जिंदा बम भी बरामद हुआ है। 

(रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़ )

Comments
Loading...