नशे की तस्कर व हिस्ट्रीशीटर ‘लेडी डॉ़न’ हसीना पुलिस के हत्थे चढ़ी

0 24

मुरादाबाद — उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस के शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी।यहां शहर के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वाली शातिर स्मैक व चरस तस्कर लेडी डॉन हसीना पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

Related News
1 of 810

पुलिस को चकमा देने वाली हसीना को मझौला पुलिस ने गिरफ्तार किया. हिस्ट्रीशीटर तस्कर हसीना का नशे के अवैध कारोबार में इतना अधिक दबदबा है कि लोग उसे लेडी डॉन के नाम से भी बुलाते हैं. पुलिस के मुताबिक हसीना के खिलाफ अगल-अगल थानों में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं.

पुलिस की गिरफ्त में आई लेडी डॉन हसीना के पास से 138 नशे के इंजेक्शन,1360 ग्राम चरस और 480 कैप्सूल बरामद किये गये है. पुलिस की माने तो आरोपी हसीना 2004 से नशे का अवैध कारोबार कर रही है. 2011 तक उसके खिलाफ करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हो गए थे.

यहीं नहीं मझोला थाने की हिस्ट्रीशीट में उसका नाम टॉप टेन में शामिल हो गया था. इस दौरान वो कई बार जेल भेजी गई. बाद में उसने चोरी छिपे अवैध कारोबार करना शुरू कर दिया. बीते कुछ समय से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Comments
Loading...