दिल्ली:सचिवालय के अंदर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली,सुसाइड नोट में बताई ये वजह…

0 14

नई दिल्ली– देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक जवान ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। 

Related News
1 of 1,041

जवान का नाम सोहनवीर बताया जा रहा है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सचिवालय के अंदर आत्महत्या की खबर से वरिष्ठ अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। 35 वर्षीय हेड कांस्टेबल सोहनवीर दिल्ली सचिवालय में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने वीआईपी पार्किंग एरिया में जाकर अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने बताया कि सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए हेड कांस्टेबल के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस को जवान के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें घरेलु विवाद का जिक्र है। शुरुआती जांच में पुलिस आत्महत्या के पीछे घरेलु विवाद को ही वजह मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...