कार का शीशा तोड़कर बेखौफ चोरों ने नगदी से भरे बैग पर हाथ किया साफ

0 30

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में चोरो के हौसले बुलन्द चोरों में खाकी का कोई ख़ौफ़ नहीं है। बेखौफ चोरों ने इण्डस्ट्रिया एरिया पुलिस चौकी के पीछे से दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर नगदी से भरे बैग पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया।

Related News
1 of 821

चोरी की पूरी घटना टाइल्स के गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार का शीशा तोड़कर नगदी से भरा बैग चोर लेकर फरार हो गया। पीड़ित कार स्वामी को जब घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने कोतवाली हाथरस गेट में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दे दी। चोरो ने गाड़ी का शीशा तोड़कर दिन दहाड़े पुलिस की नाक के नीचे से इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस पीड़ित की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात चोरो की तलाश करने में जुट गई।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...