हैवानियत की हदःदहेज लोभी ससुराल वालों ने जान से मारने से पहले निकाली ‘बहू’ की आंखें

0 7

न्यूज डेस्क — योगी सरकार के लाख दावों के बाद भी उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला झांसी का जहां दहेज लोभियों ने विवाहिता को तड़पा-तड़पा कर बेरहमी से मारने से पहले उसकी दोनों आंखें निकालने ली ।

Related News
1 of 810

इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं मृतक की बहनों ने ससुराल पक्ष पर बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगाते हुए झांसी-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। बहनों ने बताया कि पुलिस एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही है।

बता दें कि शाहजहांपुर की रहने वाली 8 बहनों में से तीसरे नंबर की बहन की शादी झांसी के खड़उआ गांव के रहने वाले एक युवक से हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल वाले विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट करते रहते थे जिसकी सूचना विवाहिता की बहनों ने कई बार स्थानीय पुलिस को दी थी।

इसके बाद दहेज के लोभ में हैवान बन चुके ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या करके उसकी दोनों आंखें निकाल लीं। मृतक की बहनों ने विश्वविद्यालय चौकी के पास तपती जमीन पर लेटकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।इस दौरान झांसी-कानपुर हाईवे जाम कर दिया।

Comments
Loading...