दुल्हे ने नई नवेली दुल्हन की हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

आज भी समाज में ऐसे लोग रहते हैं जो दहेज लेने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। ऐसे ही दहेज एक घटना सामने आई है।

0 362

आज भी समाज में ऐसे लोग रहते हैं जो दहेज लेने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। ऐसे ही दहेज एक घटना सामने आई है। दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते करते उसकी हत्या कर दी। इतना ही नही हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर यह जानकारी दी। अभी हाल ही में दोनों की शादी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दहेज के लिए पति ने पत्नी की हत्या:

जानकारी के मुताबिक यह घटना रुद्रपुर क्षेत्र का है। बता दें कि पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद कोतवाली पहुंचकर बताया कि, मैनें झगड़े में अपनी पत्नी का गला दबाकर मार डाला। आनन फानन में पुलिस आरोपी पति को लेकर उसके घर पहुंची तो देखा कि उसकी पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। वही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने ससुराल वालों पर किया केस:

Related News
1 of 810

इस बीच जानकारी मिलते ही खेड़ा कॉलोनी निवासी मृत युवती के पिता रियाजुद्दीन और परिजन भी कोतवाली पहुंच गये। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज का आरोप लगते हुए कहा कि शादी के बाद से ही आरोपी युवक और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे थे। मृत युवती के पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या की है। वही पिता ने परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...