बारात लेकर जा रहे दूल्हे की गोली मारकर हत्या

0 186

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में खुशियों का महौल उस वक्त मातम में बदल गया. जब दुल्हन की चौखट पर बारात पहुंचने से पहले ही दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Related News
1 of 813

दरअसल मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी सुमित गुप्ता की शादी लालगंज कस्बे के लाल बहादुर गुप्ता की पुत्री से तय हुई थी. करीब 4 माह पहले शादी तय होने के बाद सभी तैयारियों में जुटे थे. मंगलवार को सुमित की शादी थी. शाम को धूमधाम से बारात लालगंज के लिए रवाना हुई. लालगंज के मसीरपुर तिराहे से दूल्हे की गाड़ी धीरे चल रही थी. इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से दो युवक आए और दूल्हे को गोली मारकर फरार हो गए.

वहीं गोली लगने से गंभीर रुप से घायल दुल्ले को अस्पताल लेकर पहुंचे.जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान नाराज परिजनों और बारातियों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और तोड़-फोड़ की. मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से अस्पताल से परिजनों और बारातियों को बाहर निकाला. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्यप्त है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गये है. हालांकि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Comments
Loading...