पहले किया दुष्कर्म फिर की शादी और सिगरेट से दाग दिया लड़की का शरीर

0 62

नोएडा–दनकौर क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर रबूपुरा के युवक ने आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर के पास भेजकर पहले रिश्ता तुड़वाया और फिर ब्लैकमेल कर पीड़िता से संबंध बनाता रहा।

Related News
1 of 810

दरअसल, युवती की जब शादी कहीं और तय हुई तो आरोपी युवक ने उसके मंगेतर को उसका अश्लील फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवती ने जब युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने उससे शादी कर ली।

शादी के दस दिन बाद युवती को सिगरेट से कई जगह जला दिया और फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

Comments
Loading...