दबंगों ने खेत में खड़ी लहसुन की फसल को किया बर्बाद, विरोध पर दी ये धमकी

0 35

फर्रूखाबाद–जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने खेत में खडी़ लहसुन की फसल को जुतवा कर नष्ट कर दिया। इस संबंध में पीडि़त ने मेरापुर थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

थाना क्षेत्र के गांव छछोनापुर निवासी ने बदन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह द्वारा थाने में दी गई। तहरीर के अनुसार पीडि़त बदन सिंह शुक्रवार सुबह 7:30 बजे अपने खेत की ओर गया था। तो उसने देखा की जनपद एटा थाना नयागांव क्षेत्र के कस्बा सराय अगहत निवासी मदन गुप्ता अपने भाइयों के साथ खेत में खड़ी लहसुन की फसल को जुतवा रहे थे।

Related News
1 of 833

जब पीडित ने इसका विरोध किया तो दबंग मदन कुमार गुप्ता ने अपने भाइयोंएवं पुत्रों के सहयोग से बदन सिंह के साथ लात घूंसो से मारपीट कर दी और कहा यदि तू खेत की तरफ दोबारा आया तो जान से मार देंगे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...