जबरन बियर पिलाकर, डॉक्टर और मैनेजर समेत कई  ने किया गैंगरेप

0 24

वाराणसी — उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी कही जाने वाली वाराणसी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां  लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी एयरलाइंस कंपनी में कस्टमर सर्विस एजेंट के रूप में कार्यरत युवती के साथ शहर के एक होटल में हवाईअड्डे के डॉक्टर सहित अन्य दो लोगों ने गैंगरेप किया। 

दरअसल मामला 27 मार्च का है। युवती का आरोप है कि उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। फिलहाल युवती की तहरीर पर कैंट पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद दो नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related News
1 of 810

बता दें कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली युवती 6 महीने पहले वाराणसी हवाई अड्डे पर विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली निजी कंपनी में कस्टमर सर्विस एजेंट के रूप में जुड़ी थी। आरोप है कि 27 मार्च को शहर में स्थित होटल में मीटिंग रखी गई थी। इसमें हवाई अड्डे पर एग्रीमेंट के तहत चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने वाले शहर के एक हॉस्पिटल के चिकित्सक के अलावा ग्राउंड हैंडलिंग कम्पनी इंडोथाई के मैनेजर सहित कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। 

पीड़िता का आरोप है कि हवाईअड्डे पर  चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने वाले डॉक्टर आशुतोष अस्थाना ने ही होटल में वह मीटिंग बुलाई थी। होटल में जब वह पहुंची तो वहां इंडोथाई का मैनेजर सत्येंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। वे लोग उक्त होटल के चतुर्थ तल पर उसे ले गए और जबरन बीयर पिलाई। बियर पीते ही उसे उल्टी होने लगी। उसके बाद लोग युवती को लेकर द्वितीय तल पर आए जहां नींबू-पानी के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई लोगों ने रेप किया। इस दौरान विरोध करने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। 

लोकलाज के कारण थी चुप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कमरे में निर्वस्त्र थी और इन लोगों को कमरे से बाहर निकलते समय देखती रही। उसके बाद उसने हवाईअड्डे पर कार्यरत अपने एक परिचित को फोन किया और वही युवती को वहां से लेकर गया। घर पहुंचने के बाद लोकलाज के डर से उसने कुछ नहीं किया, लेकिन अब परिवार वालों और करीबियों के साथ दिए जाने पर उसने मुकदमा दर्ज कराया है।

Comments
Loading...