खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

0 12

फतेहपुर– यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला इलाके के एक शादी के घर मे अचानक खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर मे अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Related News
1 of 1,458

घर मे चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घर मे फंसी महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशकत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। गैस का रिसाव इतना तेजी से था कि आज पास के लोगों में हड़कंप मच गया था। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गयी थी और कुछ लोग घर मे फंसे हुए थे जिन्हें किसी तरह बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। 

वहीं फायर ब्रिगेड सब इंस्पेक्टर ने बताया कि हमे सूचना मिली कि एक घर मे सिलिंडर में अचानक आग लग गयी है । जिसके बाद हम लोग यहां पहुंचकर आग बुझाया जो लोग फंसे थे उन्हें भी बाहर निकाला गया सभी लोग सुरक्षित हैं ।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)

Comments
Loading...