एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर जमकर हुई गोलाबारी, दो की मौत
प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ जिले में ताबड़तोड़ वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है।ताजा मामला नगर कोतवाली इलाके के पल्टनबाजार का है जहां घर पर चढ़ कर बेखौफ बदमाशों ने लल्लू सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
इस फायरिंग में जहा पांच गोलियां लल्लू के शरीर में जा धसी तो वही साथ रहे भाई ने किसी तरह भाग कर जान बचाई । इतना ही नही इस गोलीबारी में एक मुर्गे के शरीर में भी दो गोलियां जा धसी जिससे उसकी मौत हो गई।
यह सनसनीखेज वारदात दिनदहाड़े एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों द्वारा दी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहशत से हिल गया। वारदात के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहा से युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने मुर्गे को अपने कब्जे में लिया और लेकर चली गई।
घटना के पीछे सुबह जुए की फड़ पर हुई मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है फिलहाल पुलिस अभी मामले तहकीकात में जुटी है। कुल मिलाकर प्रतापगढ़ में अपराध अपनी चरम पर है पुलिस ने अपने हथियार रख दिये है जंग खाने के लिए। अब दहशत का दूसरा नाम अगर उत्तर प्रदेश में कोई है तो प्रतापगढ़ है जहां फेल पुलिसिंग, बेखौफ अपराधी।
(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)