बेखौफ बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

0 59

अम्बेडकरनगर –जिले में एक बार फिर बेखौफ बदमाशो ने कहर बरपाया है.बैंक की फ्रेंचाइजी चलाने वाले युवक को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी गोली लगने युवक की मौत हो गयी.

Related News
1 of 835

बता दें कि घटना भीटी थानाक्षेत्र के चनवा चौराहे की है.जहां बैंक की फ्रेंचाइजी चलाने वाले युवक को बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी.वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए. उधर युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे एसपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(रिपोेर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)

Comments
Loading...