ससुर ने तीसरी बहू के साथ की गंदा काम करने की कोशिश,दो बहुएं इसलिए जा चुकी हैं छोड़कर

0 609

गोंडा–रिश्ते को शर्मसार करते हुए पिता का दर्जा पाये एक ससुर ने अपनी एक के बाद एक अपनी दो बहुओं को हवस का शिकार बनाता रहा। उन बहुओं ने घर की इज्जत बाहर बदनाम न हो इसलिए वो शोषण का शिकार होती रहीं। मनबढ़ ससुर ने तीसरी बहू के साथ ही गंदा काम करने की कोशिश की तो वह भड़क उठी।

Related News
1 of 810

उसने हंगामा खड़ा कर दिया और उसने विदेश में नौकरी रहे पति और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करनैलगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक महिला ने अपने ही ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति सउदी अबर में मजदूरी करता है, जिसका फायदा उठाकर ससुर ने कई बार बदनीयती से उस पर हाथ डाला। उसे गलत काम करने की कोशिश की। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। कहा, मुंह बंद रखो नहीं तो जान से मार देंगे।

पीड़ित महिला ने बताया कि बीते चार मार्च को ससुर ने एक बार फिर उसे जबरन दुराचार करने की कोशिश की तो महिला ने पति को फोन पर पूरी जानकारी दी। बीवी की बात सुनकर पति तुरंत गांव आ गया। उसने पिता से मामले पर बात की तो उसने बेटे को घर से बाहर निकल जाने की धमकी देते हुए बुरा भला कहा। महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुर ने पहले भी उसके पति की दोनों पत्नियों के साथ गंदी हरकत करता था। यही कारण है कि वो दोनों भी रिश्ता तोड़कर चली गईं। महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

Comments
Loading...