पूर्व विधायक की बेटी को ‘ब्लू फिल्म’ दिखाकर रेप करते थे बाप-बेटे

0 75

न्यूज डेस्क — पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृहनगर पटियाला में एक दलित महिला के साथ हुए गैंगरेप केस के बाद मानसा में भी इसी तरह की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कारोबारी और उसके बेटे पर पूर्व विधायक की नाबालिग बेटी को अश्लील फिल्म दिखाकर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related News
1 of 810

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मानसा में एक पूर्व विधायक के निधन के बाद उनका परिवार गरीबी में जीवन जी रहा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उनकी बेटी दूसरों के घरों में काम करती है। इसी सिलसिले में वह आत्मा सिंह के घर गई थी। वहां उसके बेटे ने पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं ब्लू फिल्म भी दिखाई।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी मनदीप सिंह उसके साथ अक्सर रेप करने लगा। यह बात उसके पिता को पता चली, तो वह भी डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे दुखी होकर पीड़िता ने एक दिन अपनी मां को आपबीती सुना दी। इसके बाद दोनों मां-बेटी थाने पहुंची। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपी कपड़ा व्यापारी हैं। उन दोनों की पीड़िता और उसकी मां से पहले से जान पहचना है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments
Loading...