भाई को जान से मारने की धमकी देकर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म
मेरठ –यूपी के मेरठ जिले में मवाना निवासी अनुसूचित जाति के एक परिवार ने क्षेत्र के रहने वाले एक दबंग युवक पर गंभीर आरोप लगाया है।
आठवीं की छात्रा का आरोप है कि आरोपी युवक उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से अगवा करके हरिद्वार ले गया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी और उसके परिजन पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। इसी के साथ पुलिस भी आरोपी पर कार्यवाई नहीं कर रही है।
दरसअल मवाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के अनुसार वह कक्षा आठ की छात्रा है।पीडिता ने बताया कि गांव का रहने वाला शुभम अक्सर उसे स्कूल आते-जाते परेशान करता था। आरोप है कि शुभम उसके भाइयों को जान से मारने की धमकी देता था और किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करता था। बीती 10 मई को आरोपी किशोरी को डरा धमका कर अगवा करके हरिद्वार ले गया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता के मुताबिक हरिद्वार में पुलिस ने शक होने पर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को मेरठ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मवाना थाना पुलिस इस मामले में कार्यवाई नहीं कर रही है। वहीं आरोपी और उसके परिजन उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। जबकि पूरे प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद एसपी देहात ने मामले में कार्यवाई की बात कही है। वहीं इस मामले में न्याय ना मिलने पर किशोरी के दिव्यांग चाचा ने रोष जताया है।
(रिपोर्ट-प्रदीप शर्मा,मेरठ)