शर्मनाकः हार्ट अटैक से मर चुकी थी महिला, हाथ बांध स्टूल पर बिठाया फिर किया घिनौना काम…

महिला के शव के साथ बर्बरता, हाथ बांध स्टूल पर बैठाया फिर किया घिनौना काम...

0 456

एक व्यक्ति का अमानवीय चेहरा दुनिया के सामने आया है। वहां एक महिला को पति की हत्‍या के जुर्म में फांसी दी जानी थी, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हार्ट अटैक से हो गई। इसके बावजूद वहां उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

ये भी पढ़ें..शर्मनाकः दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, Video वायरल

महिला की थी पति की हत्या…

जानकारी के मुताबिक महिला का पति ईरान में खुफिया अधिकारी था। फांसी की यह घटना तेहरान के बाहरी इलाके कराज की राजाई शहर की जेल में हुई।

महिला के वकील ने जानकारी दी है कि इस महिला का नाम जाहरा इस्‍माइली था। उसके दो बच्‍चे हैं। उसका पति उससे और उसके बच्‍चों से मारपीट करता था। ऐसे में उसने एक दिन पति की हत्‍या कर दी। चूंकि ईरान का कानून सख्‍त है, ऐसे में उसे फांसी की सजा सुनाई गई।

हर कीमत पर फांसी चढ़ाना चाहता था प्रशासन

ईरान का प्रशासन जाहरा को हर कीमत पर फांसी पर चढ़ाना चाहता था, ताकि कानून के तहत उसकी सास अपने बेटे की हत्‍या का बदला ले सके। वकील ने मीडिया को बताया कि जाहरा से पहले वहां 16 लोगों को फांसी दी जानी थी। इससे पहले डर और तनाव के कारण जाहरा की मौत हार्ट अटैक से हो गई।

Related News
1 of 811

सास ने शव को फांसी के फंदे से लटकाया 

वकील ने बताया कि प्रशासन ने मानवीयता भूलकर महिला के शव के हाथ बांधे और उसे स्‍टूल पर बैठा दिया। उसके गले में फंदा पड़ा था। उसकी सास ने उसके स्‍टूल में लात मारी और जाहरा का शव फंदे पर लटकने लगा।

ये भी पढ़ें..पति का गुप्तांग जरूरत से ज्यादा था लंबा, कोर्ट पहुंची पत्नी, फिर जो बताया उड़ गए होश…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...