मासूम बच्ची का आठवीं के छात्र ने किया बलात्कार

0 21

नोएडा — उत्तर प्रदेश के नोएडा में 4 वर्षीय एक मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले आठवीं कक्षा के एक छात्र द्वारा बलात्कार करने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 810

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव का है। प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि सर्फाबाद गांव में रहने वाले मुकेश ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 4 वर्षीय बेटी सोमवार अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची के साथ मारपीट की और बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Comments
Loading...