कानपुर: थाना प्रभारी की नाक के नीचे रामलीला में जमकर हुआ अश्लील डांस

0 23

कानपुर–जिले के ककवन थाना क्षेत्र के एक पार्क में रामलीला के दौरान जमकर अश्लील डांस  हुआ। सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात तो यह रही कि थाना प्रभारी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। 

Related News
1 of 1,457

दरअसल ककवन थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रामलीला का आयोजन हुआ था। इस दौरान आयोजकों ने भक्तों के लिए डांस की भी व्यवस्था कराई थी। वहां बार बालाएं अश्लील डांस कर रही थी।  इस कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुत्फ भी उठाया। डांस के दौरान बार बालाओं के साथ कार्यक्रम आयोजकों ने भी जमकर ठुमके लगाए। धार्मिक कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर पूरी रात अश्लील डांस का कार्यक्रम चलता रहा लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी इस सब से अनजान रहे और उनकी नाक के नीचे यह शर्मनाक घटना होती रही। रामलीला का यह आयोजन बिना पुलिस परमिशन के हो रहा था। 

बता दें इससे पहले भी बिल्हौर में रामलीला के दौरान जमकर अश्लील डांस हुआ था। जिसमे डांस के दौरान मारपीट और पथराव की घटना हुयी थी , लेकिन इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सचेत नहीं हुआ और धार्मिक कार्यक्रम में रात भर अश्लीलता परोसी गई।

Comments
Loading...