हैवानियतः7 माह तक नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करता रहा पिता,घर वालो ने दी ऐसी सजा कि…

0 38

आगरा — उत्तर प्रदेश के आगरा में कलयुगी पिता की काली करतूत सामने आयी है। इस हैवान सैतेले पिता ने अपनी 15 साल की बेटी का सात माह तक रेप करता रहा।

पिता की हैवानियत से परेशान पीड़िता ने सोमनार को अपनी नानी को आप बीती बताई तो नानी के पैरो से जमीन खिसक गई। वहीं, कलयुगी पिता के इस घिनौने कृत्य का खुलासा होते ही पीड़िता की मां ने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर आरोपी पिता की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Related News
1 of 810

बता दें कि मामला आगरा जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है। महिला के पति की 14 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी है। 12 साल पहले महिला ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली। वह बेटी को साथ ले आई। चार महीने पहले महिला मायके गई थी। तभी उसके पति ने सौतेली बेटी को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी ने विरोध किया तो आरोपी पिता ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब भी बेटी को अकेला पाता उसका रेप करता था। यहीं नहीं पीडिता को रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जाने देता था। एक सप्ताह पहले महिला बाजार गई थी। तभी उसने मौका देखकर बेटी के साथ हरकत शुरू कर दी इस बीच अचानक पत्नी घर आ गई और पति की हरकत देखकर विरोध किया।इसी दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। 

वहीं पीडिता ने पिता की हैवानित की बात अपनी नानी से बताई इस पर परिजन आ गए। आरोपी पिता को पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

Comments
Loading...