अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने देवर संग मिलकर कर दी पति की हत्या

0 19

औरैया–अछल्दा थाना क्षेत्र के जयसिंह नगला गांव में एक भाई ने अपने सगे भाई की रात में सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी है।हत्या के पीछे मृतक के पत्नी से देवर के अवैध संबंध होना बताया जा रहा है।घटना के बाद पहुँची पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या करने के बाद हत्यारा भाई अभी फरार है।

अछल्दा के जयसिंह नगला के निवासी धर्मेंद्र सिंह की शादी को अभी दो साल हुए ही थे कि इसी बीच उसकी पत्नी के देवर से अवैध संबंध हो गए।अवैध संबंधों की भनक जब धर्मेंद्र को लगी तो उसने अपने छोटे भाई अजय को घर से निकाल दिया।घर से निकल जाने के बाद छोटे भाई ने दिल्ली जाकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा।लेकिन इस बीच उसकी भाभी से फोन पर बातचीत जारी रही और एक दिन छोटे भाई ने अपने सगे भाई की हत्या का प्लान बना लिया और वह दिल्ली से गाँव वापस आ गया। देर रात जब धर्मेंद्र घर के बाहर सो रहा था तो छोटे भाई ने भाभी संग मिलकर बड़े भाई धर्मेंद्र की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

Related News
1 of 809

हत्या करने के बाद हत्यारा भाई मौके से फरार हो गया,लेकिन मृतक की पत्नी घर पर बनी रही और पुलिस को सूचना दी और बताया कि रात में अज्ञात बदमाशों ने मेरे पति की हत्याकर दी है।जब मौके पर पुलिस पहुँची तो मृतक के परिजनों ने अवैध संबंधों की बात बताई।पुलिस ने फिलहाल मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।हत्या करने वाला भाई फ़रार है जिसकी पुलिस को तलाश जारी है।

(रिपोर्ट-वरुण गुप्ता, औरैया )

 

Comments
Loading...