कानपुर में नाबालिग लड़की को नशेड़ियों ने बनाया हवस का शिकार

0 40

कानपुर –- उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.जहां एक नाबालिग के साथ दो नशेड़ियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे फरार है.

Related News
1 of 810

बता दें कि घटना जनपद के घाटमपुर क्षेत्र में गैंगरेप की है. यहां एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत गई थी. तभी रास्ते में नशे की हालत में आए श्याम बाबू कुरील व विजय कुशवाहा ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया.

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची तो युवकों ने उसे जमकर मारा-पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई. उसके बाद दोनों युवक भाग गए.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर श्यामबाबू को गिरफ्तार कर लिया. वहीं विजय की तलाश कर रही है.वहीं पुलिस ने पीड़िता और उसकी घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया है.

 

Comments
Loading...