पत्नी से अनबन के चलते शराबी बाप ने रेत दिया मासूम बेटी का गला

0 31

अमरोहा–उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में कातिल बाप ने पत्नी से चल रही अनमन के चलते दो वर्ष की मासूम बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी और उसकी लाश को कुंए में डालकर उसकी मौत को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की ।

Related News
1 of 810

मामला अमरोहा जिले के थाना नोगावा सादात इलाके के गांव ढक्का का है, जहाँ के रहने वाले पुष्पेंदर की शादी पांच वर्ष पूर्व सर्वेश नाम की महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद पुष्पेंद्र के घर में दो बेटियां हैं इनमें 5 वर्ष की भावना और 3 वर्ष की भूमिका है । मजदूरी करने वाला पुष्पेंद्र शराब का आदी बताया गया है। पुष्पेंद्र की शराब की लत की वजह से उसका अक्सर उसकी पत्नी सर्वे से झगड़ा होता रहता था। बस इसी बात से नाराज होकर पुष्पेंदर अपने दोनों बेटियों को लेकर खेत पर चला गया जहां पुष्पेंद्र ने अपने 2 वर्ष की बेटी भूमिका की गला काटकर हत्या कर दी और उसके साथ जंगल में ही कुए के अंदर फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने बड़ी बेटी के साथ अपने घर लौट आया और अपने घर वालों को दुर्घटना में भूमिका के कुएं में गिरने की बात कहकर उसकी मौत की बात बताई लेकिन परिवार वालों को पुष्पेंद्र की बात पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने पुष्पेंद्र के ऊपर शक होने पर मामले की जानकारी नोगावा सादात थाना पुलिस को दी। जिसके बाद नोगावा थाना पुलिस ने पुष्पेंद्र को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो पुष्पेंद्र ने सारा राज उगल दिया और अपनी बेटी भूमिका की हत्या की बात कबूल की। 

जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची के शव को पैसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Comments
Loading...