अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की मौत

0 58

बहराइच  —  लखनऊ-बहराइच मार्ग पर देवलखा के निकट सड़क पार कर रहे हिरण को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी है। वनकर्मियों ने मृतक हिरण के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत देवलखा गांव के निकट लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मंगलवार दोपहर में एक हिरण सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने हिरण को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी।

Related News
1 of 162

जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचते, तब तक हिरण की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग व पुलिस टीम के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के कर्मचारियों ने मृतक हिरण के शव को कब्जे में ले लिया। पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...