दनादन एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े हुआ डबल मर्डर

0 19

बलिया–जहां एक ओर योगी की पुलिस दनादन एनकाउंटर से अपराधियो में खौफ पैदा कर रही है तो दूसरी तरफ अपराधी भी कम नही है ।अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

Related News
1 of 810

आज बदायूं में दिनदहाड़े डबल मर्डर की बारदात कुछ ऐसा ही साबित करती हैं। मामला सदर कोतवाली इलाके के सोथा मोहल्ला का है जहां दो युवकों के खून से लथपथ शव उनके घर के अलग अलग कमरों से बरामद हुए हैं। वारदात की खबर तब परिजनों को मिली जब वे बच्चो को स्कूल से लेकर घर पहुचे और मृतक का पिता कोर्ट से तारीख करके घर पहुचा तो देखा कि खून से सनी लाशें बिस्तर पर पड़ी हुई हैं दोनो की हत्या कर दी गई थी और कातिल फरार हो चुका था। शहर के बीचो बीच हुई दिनदहाड़े डबल मर्डर की सनसनीखेज बारदात के बाद लोगो की भीड़ लग गई। घटना के चश्मदीद का कहना है कि जैसे ही उनको घटना की खबर मिली बे घटनास्थल पर पहुच गए और देखा कि दोनों युवकों की लाशें बिस्तर पर पड़ी हुई हैं उसके बाद पुलिस ने पूरे घर को कब्जे में लेकर सबूतों की तलाश शुरू कर दी ।

पुलिस इस डबल मर्डर की संगीन वारदात को चुनौती मान कर चल रही है और जल्द खुलासे का दावा भी कर रही है। घटना स्थल पर पहुचे जिले के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और बहुत जल्द कातिल सलाखों के पीछे होगा। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार किया जा रहा है ।प्रथम दृष्टया हत्या वजनदार चीज से प्रहार करके की गई है।दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है।

(रिपोर्ट- राहुल सक्सेना, बदायूं)

Comments
Loading...