एक ही फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव, कुछ माह पहले ही हुआ था विवाह

0 49

हाथरस–यूपी के हाथरस में पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल के शव,प्रेमी युगल का शव ही फंदे से लटका मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। मोके पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई। ऑनर किलिंग की आशंका भी जताई जा रही है।

Related News
1 of 1,457

वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। दोनों ही युवक और युवती  गांव के रहने वाले थे और दोनों पहले से शादीशुदा थे। कुछ महीने पूर्व ही दोनों का विवाह अलग-अलग जगह हो गया था। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। माँ बाप की इज्जत की खातिर दोनों के शादी कर ली। हाथरस जिले में यह कोई पहला मामला नही है। हाथरस में अब तक चार प्रेम युगलों ने फाँसी के फंदे पर झूलकर अपनी प्रेम कहानी का अंत कर लिया है। आपको बता दे की एक शादीशुदा प्रेमी युगल ने फाँसी के फंदे पर झूल कर एक ही फंदे से फाँसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला आज सुबह का है। हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के गाँव भाव सिंह में पेड़ से लटक एक प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी कर ली। दो शवों को पेड़ पर एक ही फंदे से लटका देख इलाके में सनसनी फेल गई। दोनो ही प्रेमी युगल पहले से विवाहित थे।

करीब तीन माह पहले 15 दिन के अंतराल पर दोनो की शादी हुई थी । रक्षाबंधन पर युवती अपने गांव आयी हुई थी। वही युवक की पत्नी अपने मायके गयी थी। आज सुबह  गांव के बाहर पेड़ पर एक ही साड़ी का फंदा बनाकर की दोनों ने आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार प्रथमद्रष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। बाकी मामले की छानबीन की जा रही है जो भी सामने आएगा उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...