होटल के बंद कमरे में मिला नेपाली बुजुर्ग का शव, मचा हड़कंप

0 134

बहराइच–शहर के व्यस्त चौक इलाके में स्थित शंकर होटल में रुके एक नेपाली बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल मालिक की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस के सामने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक इलाके में महेश रूपानी का शंकर होटल है। मंगलवार की दोपहर नेपाल के कोहलपुर के रहने वाले 65 साल के बुजुर्ग कृष्ण बहादुर खड़का ने होटल में किराये का कमरा लिया था। आज सुबह काफी देर तक जब उनके रूम का दरवाजा नही खुला तो होटल के स्टाफ ने उन्हें आवाज दी, लेकिन दरवाजा नही खुला कर्मचारियों ने इसकी सूचना होटल मालिक को दी। जिसके बाद उन्होंने नगर कोतवाल सर्वेद्र की इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे का दरवाजा तोड़वाया तो कृष्ण बहादुर मृत अवस्था मे मिले।

Related News
1 of 162

नगर कोतवाल सर्वेंद नाथ ने बताया की मृतक नेपाल के बांके जिला अंतर्गत कोहलपुर का रहने वाला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है होटल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...