मां-बेटे पर नल के हत्थे से हमला कर की लाखों की लूट

0 14

प्रतापगढ़– जिले में बेख़ौफ़ डकैत आये दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिले के मांधाता थाना इलाके के कटाता गाँव में भी डकैतों ने लाखों की डकैती के कारनामे को अंजाम दिया। डकैत रात में कटाता गाँव के एक घर में दाखिल हुए और घर में रखे कीमती सामन पर हाथ साफ़ करने लगे तभी घर में मौजूद माँ -बेटे ने उन्हें देख लिया।

Related News
1 of 809

 

इस पर  डकैतों ने मां-बेटे पर नल के हत्थे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घायल माँ बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ; जहाँ डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर बताया है । फिलहाल इलाके की पुलिस मामले की जांच में जुटी है । 

रिपोर्ट -मनोज त्रिपाठी , प्रतापगढ़

Comments
Loading...