कानपुर देहात में ऑनर किलिंग का खुलासा, भाई ने की थी बहन की हत्या

0 51

कानपुर देहात–कानपुर देहात में 4 दिन पहले हुयी छात्रा की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। दरअसल छात्रा की हत्या उसके ही भाई ने की थी और वजह थी भाई के पड़ोस में रहने वाली युवती से अवैध संबंध।

बीते 4 दिन पहले कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली के ताजपुर गांव में 16 साल की छात्रा सपना की हत्या का खुलासा आज पुलिस ने कर दिया। दरअसल सपना की हत्या उसके ही सगे भाई अखिलेश ने की थी और हत्या की वजह थी अवैध संबंध।भाई अखिलेश के अवैध सम्बंध पड़ोस में रहने वाली युवती से थे और सपना ने भाई अखिलेश और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था मे देख लिया था। लिहाज़ा अपना राज़ छुपाने के लिए अखिलेश ने बड़े ही शातिराना अंदाज़ में पहले सपना को जमकर मारा पीटा और जब सपना बेदम हो गयी तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Related News
1 of 830

इस बात का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने प्रेस कांफ्रेंस कर की। हत्यारे भाई अखिलेश को और साक्ष्य छुपाने को लेकर अखिलेश के भाई और पिता को भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)

Comments
Loading...